*विद्यालय के बच्चों ने रंगोली बनाने को लेकर बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा*

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कादीपुर किलाई में स्थित संत अभ्यासी स्कूल में धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को विद्यालय की तरफ से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 7 8 9 के बच्चों को मिलाकर तीन ग्रुप बना था।
जिसमें ग्रुप वाइज बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।रंगोली बनाने में प्रथम स्थान व दूसरा और तीसरा स्थान आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों में अर्चिता उपाध्याय
,आरुषी उपाध्याय व प्रिंसी और दूसरे स्थान पर आने वाले ग्रुप में संस्कृति सिंह ,अंशिका मिश्रा आस्था सिंह व तीसरे स्थान पर आने वाले दो ग्रुप थे जिसमें स्वीकृत सिंह, आर्य पाल ,मानसी, रितिका सिंह, खुशबू तिवारी, आयुषी मौर्य, शानवी सिंह, आयत प्रवीन, शिक्षा तिवारी, रक्षा सिंह, ईई अंशीका मौर्य, कंचन सिंह, आंशी यादव, अंशिका, नैन्सी यादव, इन बच्चों को संत अभ्यासी स्कूल के प्रबंधक सौरभ सिंह द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।और प्रबंधक सौरभ सिंह व उनकी पत्नी द्वारा क्षेत्र व देशवासियों को दीपावली की शुभकामना भी दी गई