*भलुआही गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मचा कोहराम*
*************************
शिवपूजन मिश्रा
*संवाददाता तीखी आवाज 24.in बदलापुर*
बदलापुर
बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के रेलवे क्रासिंग 23 सी के पश्चिम भलुआहीं गांव में मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। आपको बता दें कि वार्ड नंबर 11 भलुआहीं निवासी अशोक पांडेय की 43 वर्षीय पत्नी संजू देवी सुबह गांव से होकर गुजरी रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल जीआरपी के क्षेत्र में होने के चलते जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
