*शाहगंज पुलिस और स्वाट टीम ने शराब तस्करों को किया गिरफ्तार*

*शाहगंज पुलिस और स्वाट टीम ने शराब तस्करों को किया गिरफ्तार*

तीखी आवाज़

रिपोर्टर -प्रेम शर्मा

जौनपुर आजमगढ़ सीमा पर मलमला पुलिया के पास से शाहगंज पुलिस और स्वाट टीम ने सात शराब के तस्करों को गिरफ्तार किया| गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अंग्रेजी शराब, बीयर और एक कार एवं एक पिकअप बरामद किया|

आपको बता दें कि पुलिस को लंबे समय से शराब तस्करी की शिकायतें मिल रही थी| बुधवार को मिली मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा और स्वाट टीम के निरीक्षक रामजनम यादव की संयुक्त टीम ने मलमला पुलिया के पास घेराबंदी की|जब बिना नंबर की एक कार आती हुई दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रोका |इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप पर सवार लोग भागने की कोशिश करने लगे| लेकिन पुलिस ने उन्हें भी रोक लिया |दोनों वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने 37 पेटी विदेशी शराब, दो पेटी किंगफिशर बियर, 5 मोबाइल फोन और 4800 रुपये नगद बरामद हुये |गिरफ्तार किए गए तस्कर-

किशन कुमार गुप्ता( बिहार )उपेंद्र (बिहार) धीरज यादव (जौनपुर) मंटू चौहान (बिहार) मुदित किशोर रावत (वाराणसी) आजाद हरिजन (वाराणसी) विशाल मौर्य (जौनपुर) इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय से जेल भेज दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!