*डॉ.सृष्टि जायसवाल ने बताया स्तनपान कराने का तरीका* 

*डॉ.सृष्टि जायसवाल ने बताया स्तनपान कराने का तरीका*

तीखी आवाज़

रिपोर्टर- प्रेम शर्मा

शाहगंज में सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने रविवार को मात्रि सन्गोष्ठी का आयोजन किया| कार्यक्रम का आयोजन लायंस सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन गैलेक्सी हॉस्पिटल में किया गया| स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सृष्टि जायसवाल ने महिलाओं को प्रसव के बाद बरती जाने वाली सावधानियों एवं जरूरी बातों की जानकारी दी| अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि लायंस सेवा सप्ताह के पांचवें दिन महिलाओं के लिए संस्था द्वारा गैलेक्सी हॉस्पिटल में मात्रि संगोष्ठी आयोजित की गई |संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सृष्टि जायसवाल उपस्थिति रहीं| डॉक्टर सृष्टि ने अपने संबोधन में महिलाओं को स्तनपान के तरीके और सफाई से जुड़ी सावधानियां, स्तनपान के समय शरीर के पोजिशन पर विस्तार से जानकारी दी |और कहा कि 4 महीने तक बच्चों को सिर्फ मां का ही दूध देना चाहिए| इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रसव के बाद महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना बहुत ही जरूरी है |और बताया कि बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्तनपान कराने वाली महिला को पूरी खुराक मिलना जरूरी है| संयोजक डॉक्टर एसएल गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार जताया|

इस कार्यक्रम में सचिव मनोज पांडेय, सुरेन्द्र तिवारी, अनिमेष अग्रहरि सहित बहुत से लोग मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *