*बदलापुर विधानसभा के सिगरामऊ क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती व समस्या को लेकर भाजपा विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा कैबिनेट मंत्री ए. के. शर्मा से मिले*
शिवपूजन मिश्रा
*संवाददाता- तीखी आवाज, 24.in बदलापुर*
सिंगरामऊ:-
बदलापुर विधानसभा के सिगरामऊ क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की बिजली की समस्या के बारे में अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में 11000 वोल्ट के तारों को बदलने, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सभी उपकेंद्रों पर 24 घंटे बिजली देने की मांग की। इसी के साथ सिगरामऊ में 10 K.B.A.का ट्रांसफार्मर तथा बाबूगंज रामनगर (पूरा रजवार) में हो रहे सब स्टेशन के कार्य में तेजी लाने की मांग की. उक्त समस्याओं के निराकरण को लेकर माननीय मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण किया जाए ताकि विधानसभा क्षेत्र वासियों को बिजली व्यवस्था सुचार रूप से मिल सके। आपको बताते चलें कि इन दिनों सिगरामऊ, रतासी फीडर की समस्या से पूरा क्षेत्र परेशान है। चरमराई विद्युत व्यवस्था से किसान, क्षेत्रीय जन सभी परेशान हैं। दिन भर में तीन- चार बार कभी 11000 तो कभी 33000 के तार कट-कट कर गिर रहे हैं, जिससे आए दिन किसी बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। लाइनमैन बनाते-बनाते परेशान हो चुके हैं ,जिसका मुख्य कारण जर्जर तार व लोड है।
