*जौनपुर कोतवाली के नई गंज में हुई विगत दिनों दादी, पोता को फायरिंग कर घायल करने वाले अभियुक्त हुए चिन्हित*

*जौनपुर कोतवाली के नई गंज में हुई विगत दिनों दादी, पोता को फायरिंग कर घायल करने वाले अभियुक्त हुए चिन्हित*

*************************

अरुण कुमार जायसवाल

*जिला संवाददाता -तीखी आवाज 24.in*

सिकरारा क्षेत्र के तेजी बाजार थाना अंतर्गत बरईपार निवासी अजय आनंद उर्फ शनि यादव नईगंज में राजकुमार हॉस्पिटल के पास ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर बैठा था। बीते सोमवार की सुबह नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने शनि पर फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद दादी कलावती यादव पोते को बचाने आई तो उन्हें भी गोली ग गई। शनि के पीठ व बाएं पैर में गोली लगी। वहीं दादी कलावती के बाएं पैर में भी घुटने के ऊपर गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस व उपस्थित लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से दादी को घर भेजा गया तो पोते की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस घटना का कारण पुरानी रंजिश, तथा बालू के व्यापार से संबंधित बता रही है। पुलिस के अनुसार मामले से संबंधित संदिग्धो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सी.सी.टी.वी.फुटेज का सहारा लेते हुए संदिग्धो को चिन्हित कर लिया गया है ,शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!