*कलेक्ट्रेट सभागार में नवागत जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी ,तहसीलदार तथा लेखपालों के साथ की बैठक, दिए सख्त दिशा निर्देश*

*कलेक्ट्रेट सभागार में नवागत जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी ,तहसीलदार तथा लेखपालों के साथ की बैठक, दिए सख्त दिशा निर्देश*

*************************

अरुण कुमार जायसवाल

*जिला संवाददाता तीखी आवाज 24.in जौनपुर*

 

नवागत जिलाधिकारी दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार तथा लेखपालों के साथ बैठक की गई ।बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी लेखपाल अपने क्षेत्र के मृतक के घर जाएं, खुली बैठक करें और उनका आवेदन कराते हुए वरासत दर्ज करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें । उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी निर्देशित किया कि जितने भी वरासत के आवेदन लंबित है, तत्काल निस्तारित करें ताकि कोई पेंडिंग ना रह जाए। इस कार्य में उम्दा कार्य करने वाले लेखपालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल राजस्व के कार्यों को निस्तारित करने में प्राथमिकता प्रदान करें ताकि कोई भी गरीब किसान या पात्र व्यक्ति परेशान ना हो। एग्री स्टेक कार्य को गंभीरता से करें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारीयो को निर्देशित किया कि जनपद में अंश निर्धारण की प्रगति बहुत कम है, जिसे शीघ्र बढ़ाया जाए।

उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मेरे द्वारा स्वयं किसी भी गाँव मे निरीक्षण किया जाएगा। वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं में जनपद को प्रथम स्थान पर लाने की जरूरत है । उक्त कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी आने पर मुझे अवगत कराया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार ,केराकत सुनील कुमार ,मड़ियाहूं कुणाल गौरव सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!