*थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
************************* माता चरण पांडे
*संवाददाता- तीखी आवाज, 24.in मछली शहर*
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज यादव मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 326/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सूरज सरोज पुत्र नथई सरोज निवासी हिम्मतनगर थाना सुजानगंज जौनपुर 2. प्रेमचन्द सरोज पुत्र विजय वहादुर ग्राम धारिकपुर थाना सुजानगंज जौनपुर को दिनांक 07.09.2024 को ग्राम हिम्मतनगर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से चोरी किए गए एक समरसेबल पंप, कॉपर वायर तथा गैस चूल्हा बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
