*सर्प दंस से अधेड़ महिला की हुई इलाज के दौरान दर्दनाक मौत*

*सर्प दंस से अधेड़ महिला की हुई इलाज के दौरान दर्दनाक मौत*

*************************

शिवपूजन मिश्रा

*संवाददाता- तीखी आवाज, 24.in बदलापुर*

बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द के रारी खुर्द गांव निवासी गोरखनाथ यादव की पत्नी उम्र लगभग 55 वर्ष को दिनांक 15 अगस्त 2024 को एक विषैले सर्प ने डस लिया परिजनों द्वारा बिना देरी किए झाड़ फूंक हेतु सर्प स्पेशलिस्ट रामचंद्र विश्वकर्मा के यहां ले गए परंतु कोई राहत न मिलने पर जिन्हें इलाज हेतु परिजन उन्हें आशादीप हॉस्पिटल जहां की लोगों को एक नए जीवन की आशा जरूर दिखाई देती है डॉ. बी .एस.उपाध्याय के यहां ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत और जिंदगी से जूझते हुए कल देर शाम उनकी दर्दनाक मौत हो गई.।उनकी मौत से परिजन इंजीनियर रोहित यादव, राहुल कुमार उर्फ टाइगर यादव ,राकेश कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *