*प्रतापगढ़ /कुंडा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत टायनी शाखा संचालिका को तमंचा दिखाकर लूटने का प्रयास किया गया*

प्रतापगढ़ जिले में कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 30.07.2024 को टायनी शाखा संचालिका

उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बसवाही थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़ आज अपने टायनी शाखा ग्राम पूरे सुखलन का पुरवा, बसवाही पर बैठी थी कि समय लगभग 11.48 मिनट पर एक बाइक (टीवीएस रायडर काला रंग) पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति टायनी शाखा पर पैसा निकालने के लिए आए। अज्ञात तीन व्यक्ति में से एक व्यक्ति ने फोन पे (यूपीआई) के माध्यम से पैसा लेनदेन की बात कही। तब संचालिका द्वारा यह कहने पर कि मेरे यहां आधार से पैसा निकलता है और फोन पे के माध्यम की सुविधा मेरे यहां नहीं है। इसी बात पर अज्ञात उपरोक्त बदमाशों ने तमंचा निकालकर टायनी शाखा संचालिका उपरोक्त को डराने का प्रयास किया जिस पर संचालिका ने अंदर से ही उक्त तमंचा की नाल को पकड़ा और उसी दौरान फायरिंग हो गई जिसपर संचालिका द्वारा हल्ला गुहार करने पर उपरोक्त तीनों अज्ञात व्यक्ति अपने बाइक पर बैठकर भाग निकले। घटना के संबंध में सूचना समय करीब 12.00 बजे दोपहर में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा पाकर तत्काल क्षेत्राधिकारी कुण्डा के नेतृत्व में मौके पर पहुचंकर जाच की गई। पीड़िता के हाथ के पंजे से कुहनी के मध्य सामान्य चोट आना पाया गया है कि जिन्हे मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। मौके से गोली के छर्रा आदि कोई वस्तु बरामद नहीं हुआ है। घटना के प्रत्येक पहलुओं के संबंध में सभी सीसीटीवी को चेक कर गहनता से जाचं की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण / अभियुक्तों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु टीमे गठित कर संबंधित को सख्त निर्देश दिये गये हैं। इस घटना के संबंध में पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने क्या कुछ कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *