*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो वारंटी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र निवासी भीमदास पुत्र स्वर्गीय सोभनाथ 59 वर्ष केतकरपुर बीते कुछ दिनों से न्यायालय के समक्ष पेश न होने के कारण न्यायालय से उनका वारंट जारी किया था रविवार की सुबह थाना आसपुर देवसरा उप निरीक्षक सचिन कुमार ने भीमदास को घर से गिरफ्तार कर लिया गया साथ में प्रदीप कुमार पुत्र अजुग नारायण निवासी मझिगवां को पुलिस टीम द्वारा उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया अभियान के तहत दो अलग अलग जगह दो वारंटी की गिरफ्तारी की गई है जिनको जेल भेज दिया गया है।
