भाजपाइयो ने सुनी मन की बात,किया पौधरोपण

भाजपाइयो ने सुनी मन की बात,किया पौधरोपण

मंगेश कन्नौजिया

जौनपुर सिकरारा I

 

डमरुआ के डमरूनाथ मन्दिर परिसर में बृहद पौधरोपण के साथ ग्रामीणों को बांटे के पौधे

सिकरारा ।तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद रविवार को पूर्व गृहराज्य मंत्री व भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बड़े चाव से देखा।क्षेत्र के डमरुआ गांव स्थित डमरूनाथ मंदिर परिसर में ” मन की बात “के साथ परिसर में बृहद पौधरोपण भी की गया ।

रविवार को उक्त गांव में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम का भी जिक्र करते हुए जीवन में वृक्ष तथा पर्यावरण का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिए साथ ही मंदिर परिसर में लगाये जा रहे पौधों में ट्रीगार्ड लगवाने के साथ लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने हेतु पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। इसके अलावा पीएम मोदी की मन की बात के दौरान प्रेरणादायक बातो से सीख लेने की अपील किया की। मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ,महामंत्रीद्वय जितेंद्र उपाध्याय विनोद सिंह अरविंद सिंह ने भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किये।संचालन जिलामंत्री सुशील मिश्रा ने किया,इस मौके पर भाजपा पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह पत्रकार,जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह,अरविंद सिंह,एडीओ ब्रह्मजीत सिंह,के के मिश्रा,विनय शुक्ला,प्रदीप शंकर श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत विवेकानन्द अखिलेश सरोज,अतुल सिंह महाजन,अरुण सरोज प्रधान सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!