*पुलिस अधीक्षक श्री डाँ0 अनिल कुमार* द्वारा गुमशुदा बालक की शीघ्र तलाश हेतु टीम गठित कर दिये गये कड़े निर्देश

*थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किठौली जलालपुर निवासी उमेश कुमार पुत्र अवधेश कुमार उम्र करीब 11 वर्ष द्वारा दिनांक 02.07.2024 की रात्रि 01.00 बजे* अपने परिजनों को बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना पट्टी परगुमशुदा बालक के माता सरस्वती निवासी उपरोक्त की तहरीर पर *मु0अ0सं0 208 धारा 137(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात* पंजीकृत  किया गया था ।

*पुलिस अधीक्षक श्री डाँ0 अनिल कुमार* द्वारा उपरोक्त गुमशुदा बालक की शीघ्र तलाश हेतु टीम गठित कर दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक श्री आलोक कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस टीम की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्यों व सम्भावित स्थानों पर पूछताछ/मैनुअल साक्ष्यों का प्रयोग कर* गुमशुदा बालक की तलाश की जा रही थी। तलाश के क्रम में *आज दिनांक 05.07.2024 को* थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किठौली जलालपुर में एक कुँए में एक शव मिलने पर शव को फायर सर्विस टीम पट्टी व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। *मृतक के शव की पहचान उमेश कुमार पुत्र अवधेश कुमार उम्र करीब 11 वर्ष निवासी ग्राम जलालपुर किठौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है जो उपरोक्त मु0अ0सं0 208 धारा 137(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित है,* शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है, मुकदमा उपरोक्त में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी श्री दुर्गेश कुमार सिंह की बाइट ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *