भदैया की चर्चित पंचायत सचिव का कारनामा, कागजों में नाली दिखा किया डेढ़ लाख का भुगतान।।
सुल्तानपुर। भदैया ब्लॉक की महिला पंचायत सचिव लवनीत शर्मा अपने कारनामों से एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
पूरेबाघराय पंचायत में सचिव पद पर रहते हुए उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया।
बगैर नाली का निर्माण कार्य कराए करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर बंदरबांट किया है।
मामला उजागर होने के बाद गाँव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
बिना कार्य के यह भुगतान लड्डन के घर से तालाब तक नाली निर्माण दिखाकर दो बार में फर्जी बिल बॉउचर लगा कर वर्ष 2020 में किया गया है,जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है।
इस बाबत बीडीओ भदैया दिव्या सिंह ने बताया कि यदि ऐसा हुआ है तो गंभीर विषय है।
मामले की जांच करवाई जाएगी ,बिना कार्य यदि भुगतान हुआ होगा तो कार्यवाही की जाएगी। बता दे कि अभी कुछ दिन पहले एक जनसुविधा केंद्र पर पंचायत सचिव लवनीत शर्मा के तैनाती वाले गांवो के गोपनीय दस्तावेज मिले थे।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
