*परसीपुर गौ आश्रय स्थल का तहसीलदार ने किया औचक निरिक्षण*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*

पत्रकारों द्वारा उच्चाधिकारियो के संज्ञान मे गौ आश्रय परसीपुर का प्रकरण आने और खबर लिखें जाने के बाद हरकत मे आया तहसील प्रशासन,सोमवार शाम तहसीलदार देवानंद तिवारी, लेखपाल बृजेश उपाध्याय, कपिल देव सिंह औचक निरिक्षण करने परसीपुर गौ आश्रय स्थल पहुंचे
जहाँ पर कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला मौके पर चार गाय मरणासन स्थिति मे पाए गए प्रधान को बुलाया गया जहाँ पर प्रधान ने बताया की पशु चिकित्सक आये थे सुई दवा करके गए अब समझ यह नहीं आरहा की मरी गायों का इलाज डॉक्टर कर रहे है, क्या भाजपा सरकार की यही नीति है इस सरकार मे तो भ्रष्टाचार पत्ता गोभी जैसी है जितना खोलोगे उतना ही भ्रष्टाचार मिलेगा सूत्रों से जानकारी मिलने पर पहले से पत्रकार पहुंचे थे जहाँ आसपास के लोग भी पहुँच कर बताया की रात्रि मे यहाँ जानवरो को छोड़ देते है जिससे हमारी फसले नुकसान हो रहा है, ना ही जानवरो का इलाज हो रहा है ना ही वहाँ चारे की कोई व्यवस्था है बस गौ आश्रय का हाल तो बेहाल है सरकार पैसा खर्च करने मे पीछे नहीं है और अधिकारी कर्मचारी लूट मे मस्त है देखना है क्या करते है अधिकारी या अधिकारियो के सामने पस्त है भाजपा सरकार।