*4 साल के मासूम की पानी की टंकी में डूबने से हुई मौत, घर में पसरा मातम*

*4 साल के मासूम की पानी की टंकी में डूबने से हुई मौत, घर में पसरा मातम*

*************************

*माता चरण पांडे*

*संवाददाता – तीखी आवाज 24.com मछली शहर।*

 

सुजानगंज थाना क्षेत्र के रंगवा गांव निवासी हरिकेश तिवारी के 3 साल के मासूम बेटे की हंसती खेलती एवं किलकारी मारती हुई जिंदगी पंपिंग सेट की टंकी मे गिर जाने से मासूम श्रेयांश तिवारी की डूब कर मौत हो गई।

आपको बताते चलें कि श्रेयांश शाम लगभग 7 बजे घर के सामने बच्चों के साथ खेल रहा था। पास में पंपिंग सेट के पास पानी की टंकी बनी हुई थी। जिसमें खेलते-खेलते वह गिर गया। मां दीपिका तिवारी ने जब उसे काफी देर नहीं देखा तो वह परिजनों के साथ उसकी तलाश में जुट गई। परिजनो द्वारा उसे काफी खोजबीन करने के बाद जब पानी की टंकी के पास पहुंचे तो देखा तो बच्चा टंकी के नीचे मृत पड़ा हुआ दिखाई दिया। आनन-फानन में परिजनो द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है।मां दीपिका तिवारी बहन आर्य व नित्या का रो-रो कर बुरा हाल है, दो बहनों में वह दुलारा अकेला भाई था घटना से जहां परिजन बुरी तरह आहत है वहीं अगल बगल भी मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *