*सड़क दुर्घटना में कार सवार दो दोस्तों की एक साथ मौत, सिगरामऊ थाना क्षेत्र निवासी कार चालक सहित कई लोगों को आई गंभीर चोटें* 

*सड़क दुर्घटना में कार सवार दो दोस्तों की एक साथ मौत, सिगरामऊ थाना क्षेत्र निवासी कार चालक सहित कई लोगों को आई गंभीर चोटें*

====================

शिवपूजन मिश्रा

*संवाददाता- तीखी आवाज 24.com*

सिगरामऊ थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गांव निवासी बृजेश यादव अपने रिश्तेदार को कार से दिल्ली लेकर जा रहे थे कि इटावा में अचानक डंपर की चपेट में आ जाने से कार सवार रिश्तेदार जीजा निवासी थाना खुटहन पिलकिच्छा शशिकांत यादव व उनके गांव निवासी चचेरे भाई रमा शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई ,तथा रमाशंकर की पत्नी अंजू , पुत्र अंश ,ओम और कार चालक जमऊपट्टी गांव निवासी बृजेश यादव (मृतक के साले )गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाते हुए दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व विधिक कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम के बाद जब एक ही गांव में दोनों का शव एक साथ आया तो परिवार जन सहित पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। दोनों मृतकों के शव भी एक साथ उठे, तथा मुखाग्नि भी एक साथ दी गई। परिजनों की चीख पुकार तथा अंत्येष्टि में शामिल सभी लोग उस हृदय विधायक दृश्य को देखकर अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। दोनों मृतक रिश्ते से चचेरे भाई ,बचपन के अच्छे दोस्त, व सीधे स्वभाव के थे। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पत्नी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!