सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापुरी छपरा के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2024 रामकृष्ण मिशन आश्रम में मनाया गया
जिसमें विश्व स्वास्थ्य दिवस के इस वर्ष की थीम” मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार” पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर स्वामी अतिदेवानंद महाराज, सचिव रामकृष्ण मिशन ने स्वस्थ शरीर की महता को बताते हुए कहा, ना आत्मा बलहीनेन लभ्यह,अर्थात बलहीन शरीर से कोई पुरुषार्थ नही हो सकता ।
प्रसिद्द बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि शंकर सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभीको फिजिकल मेंटल स्पिरिचुअल सोशली वेल होना जरूरी है इसके लिए सभी को अपने खान-पान व्यायाम नियमित दिनचर्या की जरूरत है। संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह ने उपस्थित सभी महिलाओं को किशोरियों को अपने खान-पान में ध्यान देने की जरूर को बताते हुए एनीमिक होने से बचने के लिए हरी सब्जी चना गुड़ तिल आदि का सेवन करने की सलाह दी तनु सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहना हम सभी का मौलिक अधिकार है
डॉक्टर वाल्मीकि ने उपस्थित सभी महिलाओं एवं अन्य को संबोधित किया डॉक्टर वाल्मीकि ने कहा एक स्वस्थ भिखारी एक रोगी राजा से हमेशा सुखी होता है स्वस्थ जीवन से स्वस्थ्य मन का निर्माण होता है और स्वस्थ्य मन के जरिए स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है हम स्वस्थ रहकर ही संसार के सभी भौतिक अध्यात्मिक संपदाओं की पूर्ति कर सकते हैं इस अवसर पर अवधेश कुमार कमलेश कुमार सिंह नीरज कुमार सिंह प्रिया श्रीवास्तव वंदना कुमारी मंजू देवी विनीता सिंह सुमन सिंह सीमा पुनीता श्रीवास्तव शशि प्रभा सिंह दिव्या रानी कांति कुमारी रश्मि वर्मा अनीता शरण आदि सहित संस्था के अन्य लोग उपस्थित रहे
