अवैध कब्जा करने का प्रयास पुलिस प्रशासन ने किया फेल:-
———————————————————
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर

जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में सरकारी जमीन में निर्माण शुरू कर अवैध कब्जा करने का प्रयास पुलिस प्रशासन ने फेल कर दिया| नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सरोज, लेखपाल दूधनाथ, अशोक यादव और अभिषेक सिंह ने शनिवार की शाम को एसडीएम शाहगंज का आदेश पाते ही पुलिस बल के साथ मिलकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढ़हवा दिया| आपको बता दें कि ताजुद्दीनपुर गांव में दो सगे भाई युसूफ व यूनुस सरकारी भूमि के बगल अपना मकान बनाने के लिए महीनाे पूर्व से सरकारी भूमि में अवैध निर्माण शुरू कर दिए थे |ग्रामीणों की शिकायत पर कई बार काम रोका गया | लेकिन शिकायत के बाद भी वह दोनों भाई चोरी छुपे अपना निर्माण करते रहे|काम ना रुकने पर इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी शाहगंज से की गई जांच में आरोप साबित हुआ और पुलिस बल के साथ राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को ढ़हाकर जमीन को खाली करा दिया |