पिलकिच्छा गोमती नदी में अज्ञात विवाहिता का बहता हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप :-
———————————————————–
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
शाहगंज :खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा गोमती नदी में एक विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया| आपको बता दें कि खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा गोमती नदी में एक अज्ञात विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई| शव गोमती नदी में बहता हुआ दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी खुटहन को दी क्षेत्रीय लोगों की मदद से शव को किनारे पर लाया गया और नाव की मदद से शव को बाहर निकाला गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष होगी महिला विवाहिता है अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है |पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है पुलिस अगले 72 घंटे तक शव को रखेगी इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देगी |