बंगाल से विधायक बनने के बाद गृहग्राम पहुंचे संजय सिंह, हुआ भव्य स्वागत

बंगाल से विधायक बनने के बाद गृहग्राम पहुंचे संजय सिंह, हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता अजय पाण्डेय

जौनपुर। पश्चिम बंगाल के बाली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक संजय सिंह के अपने पैतृक गांव बिंझवट में प्रथम आगमन पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। गांव पहुंचने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर जीत की हार्दिक बधाई दी।

 

आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विधायक संजय सिंह को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर संजय सिंह के परिवारजनों ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, मूलचंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!