*पूर्वांचल के जाने-माने सर्जन विजय तिवारी की चाची का हुआ आकस्मिक निधन*
====================
*शिव पूजन मिश्रा*
*संवाददाता- तीखी आवाज बदलापुर जौनपुर*
विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले कृष्णापुर गांव निवासी जौनपुर के जाने माने सर्जन तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय तिवारी की चाची पुष्पा देवी का आज आकस्मिक निधन हो गया .वे लगभग ( 68 वर्ष) की थी. उनके निधन की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उक्त गांव निवासी पुष्पा देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। अत्यंत धार्मिक और उदार हृदय की पुष्पा देवी की अचानक निधन होने की खबर से लोग स्तब्ध रह गए। क्षेत्रीय जनों में राम बुझारत मिश्र, कृष्ण देव दुबे, अनिल दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, मयाशंकर तिवारी, संजय तिवारी, राजेश मिश्रा, विजय प्रताप तिवारी, राधे कृष्णा तिवारी, सुभाष दुबे, गुड्डू रामबली तिवारी, अशोक तिवारी, डीएस तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, एडवोकेट अशोक उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। तथा मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।