ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत :-
————————————————————
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर
शनिवार 30 दिसंबर 2023
शाहगंज :सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर कटका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई |इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया| पुलिस चालक की तलाश कर रही है| आपको बता दें कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव निवासी पवन कुमार यादव किसी काम से अपनी अपाचे बाइक से शहर आए थे शाम को लौट रहे थे जब वे शिकारपुर कटका के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए| प्रत्यक्षदर्शियों ने पीछा करके पकड़ना चाहा तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया |घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने पवन कुमार यादव को जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया| मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया |थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| और पुलिस चालक की तलाश में जुटी है|
