हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया गया :-
———————————————————
तीखी आवाज़
संवाददाता -प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
बृहस्पतिवार 21 दिसंबर 2023
शाहगंज के सबरहद गांव स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में बुधवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया |कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के सहायक फादर, फादर लॉरेंस और इस मौके पर प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया| प्रधानाचार्य सिस्टर लिम्सी ने बताया कि दुनिया भर में मनाया जाने वाला क्रिसमस का पर्व शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है|
हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया गया
