- इनामी अपराधी एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ :-
—————————————————-
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज- जौनपुर
शाहगंज पुलिस एवं अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गयी जिसमें अपराधी आजमगढ़, बाराबंकी, गोरखपुर, अमेठी, उन्नाव आदि जनपदों में कई अपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था | इनामी अपराधी को सरपतहां व शाहगंज पुलिस ने संयुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया |मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके ऊपर जौनपुर पुलिस द्वारा पच्चीस हजार एवं आजमगढ़ में पुलिस द्वारा दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था|आपको बता दें कि गुड बड़ी चौराहे के पास हुई इस कार्यवाही में गिरफ्तार राम भुज यादव उर्फ (राम बुझ) निवासी थाना कोहंडा शाहगंज कोतवाली के पास से तमंचा, कारतूस के अलावा नगद रुपए बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है |उसके ऊपर अन्य जनपदों में कई गंभीर मुकदमे पंजीकृत हैं| और कुछ देर पहले पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल शाहगंज आदेश त्यागी थानाध्यक्ष सरपतहां विनोद सिंह उप निरीक्षक शैलेंद्र राय, रामसुंदर मौर्या, विनोद कुमार अंचल, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पांडेय, छट्ठू यादव, अमित साहनी, रवि प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, दिग्विजय यादव, एवं अन्य कांस्टेबल शामिल थे |