बेंगलुरु। Lions Club of Bangalore Aasha एवं Suryodaya Foundation के संयुक्त तत्वावधान में Bhagwan Buddha Homeopathy Hospital के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में आम नागरिकों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
क्लब की अध्यक्ष Kusum Chaudhary ने बताया कि इस सेवा परियोजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। वहीं, Hemraj K Jain (अध्यक्ष, सूर्योदय फाउंडेशन) ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना संस्था का प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने जानकारी दी कि यह स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर क्लब के कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें Narendar Gehlot, Babulal Ghanchi, Kanta Agarwal, Urmila Gehlot एवं Indu Jhunjhunwala प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
