दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना, आसपास के क्षेत्र में फिर बाढ़ की आशंका*

*दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना, आसपास के क्षेत्र में फिर बाढ़ की आशंका*
**********************
*तीखी आवाज, ब्यूरो नई दिल्ली-सत्य प्रकाश तिवारी
=================
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सरकार के सिंचाई बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा एक अधिकारी ने बताया, की नदी के किनारे कुछ क्षेत्रों में निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन गंभीर स्थित की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की यमुना का जलस्तर 204.48 मीटर के चेतावनी बिंदु को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे 203.48 मीटर से बढ़कर मंगलवार शाम छः 204.94 मीटर पहुंच गया।रात 8.00 बजे जल स्तर 205.12 पहुंच गया। मौजूदा जल स्तर 205.39 मीटर मतलब ख़तरे के निशान को पार कर गया है। आज सुबह भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर ही है।
दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे निचले स्थानों पर बाढ़ आ सकती है। लेकिन गंभीर स्थिति होने की संभावना नहीं है। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज पर प्रवाह दर सुबह 9:00 बढ़कर 75000, क्यूसेक हो गई। जो 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक रही। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया की स्थिति पर नजर रख रहे हैं, जल स्तर बढ़ तो सकता है, पर गंभीर होने की संभावना नहीं है।
आपको बता दें की दिल्ली में मध्य जुलाई राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा था। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, से पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड टूट गया था। 45 सालों की तुलना की अपेक्षाकृत में शहर के अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई की मामलों में करोड़ों रुपए तक का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!