हाई कोर्ट के 700 सरकारी वकीलों की फाइनल लिस्ट जारी।

हाई कोर्ट के 700 सरकारी वकीलों की फाइनल लिस्ट जारी।
====================

सुशील कुमार शुक्ल
जिला संवाददाता तीखी आवाज, लखनऊ,

यूपी सरकार के न्याय विभाग ने हाईकोर्ट इलाहाबाद व लखनऊ खंडपीठ के 700सरकारी वकीलों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले राज्य सरकार के पैनल में शामिल कई वकीलों की नियुक्ति रद्द की गई थी। ए सभी स्थाई वकील या ब्रीफ फोल्डर के अस्तर के सरकारी वकील थे। फाइनल सूची में 8 इलाहाबाद व 5 लखनऊ बेंच के लिए AAG की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रमुख नाम महाधिवक्ता बीके शाही, कुलदीप त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, अनिल प्रताप सिंह और विमल श्रीवास्तव का नाम शामिल है। इलाहाबाद बेंच के लिए अपर महाधिवक्ता नियुक्त किए गए अशोक मेहता, मनीष गोयल, नीरज त्रिपाठी, पीके गिरि, महेश चंद्र चतुर्वेदी, अजीत कुमार सिंह, शिव कुमार पाल और पीके श्रीवास्तव का नाम है।
इसके अलावा जारी सूची के अनुसार इलाहाबाद में इसी प्रकार CSC 16 और ,ब्रीफ होल्डर स्थाई वकील और 37 ब्रीफ होल्डर सिविल साइड के इलाहाबाद और लखनऊ बेंच को मिलाकर 365 व क्रिमिनल साइड 387 इसी प्रकार से लखनऊ में हैं। 515 स्थाई वकील नियुक्त किए गए हैं। इसमें इलाहाबाद बा लखनऊ के क्रिमिनल व सिविल दोनों शामिल हैं। सरकारी अधिवक्ताओं की नई सूची को लेकर हाईकोर्ट में काफी दिनों से इसी को लेकर चर्चा चल रही थी। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव के बाद नई सूची जारी कर उन असंतुष्ट अपने कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की है। जो कि लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे। मगर पिछले 5 साल के कार्यकाल में उनको अवसर नहीं मिल पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *