*विकासखंड बदलापुर में नीलगाय का आतंक*
====================
*शिव पूजन मिश्रा*
संवाददाता*तीखी आवाज*, बदलापुर,
विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में नीलगाय का आतंक जोरों पर है ।नील गायों के आतंक से किसान अपने खेतों में पूरी रात जागकर रखवाली कर रहे हैं फिर भी कुछ बचा पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है. जिससे तंग आकर किसान बुरी तरह त्रस्त है। गर्मी के मौसम में किसान उर्दी चरी मक्का सहित विभिन्न सब्जियों की खेती किए हैं जो किसानों का उनके पशुओं के लिए हरा चारा तथा छोटे-मोटे किसान अपनी खर्चे की सब्जियां लगाए हुए हैं. कुछ किसानों का गर्मी की सब्जियों से ही आय का स्रोत बना रहता है, परंतु नीलगाय का झुंड जो एक साथ बहुतों की संख्या में निकलकर पूरी फसलों को बर्बाद करते रहे हैं. जिसके चलते बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं ।आपको बताते चलें कि सरकार द्वारा छुट्टा पशुओं के लिए की गई व्यवस्था से किसानों को थोड़ा बहुत राहत जरूर मिली थी, परंतु इन जंगली जानवरों के आतंक से किसान पूरी तरह त्रस्त है. अगर सरकार इन जानवरों के विषय में कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो किसान पूरी तरह बैकफुट पर जाता नजर आएगा।
