शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक शव

*शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक शव*

 

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मंगलवार को फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान खुटहन गांव निवासी कल्पनाथ गुप्ता के रूप में हुई है।

मंगलवार सुबह ब्लॉक मुख्यालय के पीछे खेत में शौच के लिए गए एक व्यक्ति ने शीशम के पेड़ से शव को लटका देखा। मृतक की पहचान खुटहन गांव निवासी कल्पनाथ गुप्ता के रूप में हुई है। उसने तुरंत स्थानीय लोगों और मृतक के परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री खुटहन ब्लॉक पर पंखा, कूलर, मोटर वाइंडिंग आदि का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात पत्नी ने उनसे घर आने के बारे में पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि वह आज नहीं आएंगे।

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल, पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *