*राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिसकर्मियों ने की वॉक-रन और योग*
दधीच विश्वकर्मा
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को सुल्तानपुर पुलिस ने खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने वॉक-रन, साइकिलिंग, योग समेत अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा
लिया। क्षेत्राधिकारी लाइन रामकृष्ण चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार ने व्यवस्थाएं संभालीं। पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
