सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

*सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

*******************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर। थाना सिगरामऊ क्षेत्र के ग्राम सेतापुर में सर्पदंश से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन चौहान पुत्र बंटी चौहान, उम्र करीब 13 वर्ष, वर्तमान निवासी ग्राम सेतापुर एवं मूल निवासी करनपुर, सोमवार दिनांक 17 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे सर्पदंश का शिकार हो गया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

 

परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल, जौनपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और घटना की सूचना स्थानीय थाना सिगरामऊ पुलिस को दी।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!