खुटहन में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला आया सामने, सपा नेता के कृत्य पर लोगों में भारी आक्रोश

खुटहन में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला आया सामने, सपा नेता के कृत्य पर लोगों में भारी आक्रोश

खुटहन/शाहगंज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुटहन सरयू देवी के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता राजीव कुमार यादव उर्फ ‘राजू’ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का घोर अनादर करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपा नेता राजू यादव ने खुटहन चौराहे पर लगी राष्ट्रीय ध्वज के स्तंभ (पोल) पर अपनी राजनीतिक होर्डिंग को बांधकर लटका दिया।

 

राष्ट्रीय प्रतीक और तिरंगे के सम्मान के लिए बनाए गए सख्त नियमों का उल्लंघन करते हुए एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि द्वारा किए गए इस कृत्य की स्थानीय जनता, विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है।

 

इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। किसी भी राजनीतिक प्रचार के लिए राष्ट्रीय ध्वज के पोल का उपयोग करना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि ध्वज संहिता (Flag Code of India) का सीधा उल्लंघन और राष्ट्रीय गौरव का अपमान है।

 

जनता एवं प्रबुद्ध वर्ग ने शासन-प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के दोषी के विरुद्ध ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम’ (Prevention of Insults to National Honour Act) के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!