नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

*नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार*

*रामपुर अंडरपास के पास चांदा पुलिस ने दबोचा, किशोरी भी सकुशल बरामद*

दधीच विश्वकर्मा

चांदा (सुलतानपुर)। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित चल रहे 22 वर्षीय आरोपी को चांदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता को भी बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना चांदा पुलिस ढाखापुर बाईपास पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 221/2026 से संबंधित वांछित आरोपी अजय पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम अजानबगहा, थाना हैदराबाद, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र करीब 22 वर्ष को रामपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को 13 अगस्त को सुबह करीब 11:45 बजे नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

*बहला-फुसलाकर ले जाने का था आरोप*
पुलिस के मुताबिक वादी की नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में थाना चांदा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग किशोरी को भी बरामद कर लिया।
आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक शंकरबक्श सिंह, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!