*प्रतापगढ़ः धर्म परिवर्तन, छेड़छाड़ और धमकी के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ः धर्म परिवर्तन, छेड़छाड़ और धमकी के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार*

*आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर कोपा – अमरगढ़ रोड से दबोचा गया आरोपी*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। जनपद के थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोपा-अमरगढ़ रोड के पास से की गई। पुलिस के अनुसार उदईशाहपुर गांव निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जुलाई 2026 को वह घर में अकेली थी, तभी गांव का रहने वाला सलमान पुत्र अजीज राइन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने जबरदस्ती करने का प्रयास किया, हाथ पकड़कर कपड़े फाड़ दिए। परिजनों के आने पर वह मौके से भाग गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से परेशान कर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था। शिकायत के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में संबंधित धाराओं एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक जयकिशुन यादव, कांस्टेबल नीरज पटेल एवं महिला कांस्टेबल गीतांजली बाजपेई की टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सलमान (22 वर्ष) निवासी उदईशाहपुर, थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!