*जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक रास्ता बाधित किए जाने पर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*
प्रेम शर्मा
जनपद जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिमापुर खुर्द गांव में दीवार बनाकर सार्वजनिक रास्ता बाधित किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही मुस्तफिक, अहमद, रशीद उर्फ मैन, मिराज, शाहबाज और गुलफाम ने दीवार बनाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से शिकायत कर रास्ते को तत्काल खाली कराए जाने तथा निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
