*अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपटैला नेशनल हाईवे 731 पर देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई| सूचना मिलते ही बक्सा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नौपेड़वां बक्शा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वां बक्शा पहुंचे और स्थित का जायजा लिया| पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया है|
स्थानीय लोगों के अनुसार पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP 62 W 7161) पर सवार युवक ने आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर इतनी भीषण थी कि लगभग 30 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया|
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है| पुलिस मोटरसाइकिल के विवरण के आधार पर मृतक की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है |पहचान हो जाने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा| घटनास्थल पर स्थित सामान्य है|
