युवती से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज

*युवती से छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी संदीप खरवार निवासी बछाड़ी थाना सिंगरामऊ रिश्तेदार है।अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था।

आरोप है कि चार जुलाई की रात करीब आठ बजे संदीप घर पहुंचकर सो रही बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें की। बेटी की गलत तस्वीरें बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। आरोप है कि संदीप शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!