जौनपुर में चार नए उप जिलाधिकारियों की तैनाती

*जौनपुर में चार नए उप जिलाधिकारियों की तैनाती*

 

*उप जिलाधिकारी सुनील कुमार का मऊ तथा संत वीर सिंह का रामपुर हुआ तबादला*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल के तहत जौनपुर में चार नए उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती की है। साथ ही, वर्तमान में तैनात तीन एसडीएम का स्थानांतरण अन्य जनपदों और विभागों में किया गया है। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले की विभिन्न तहसीलों में प्रभार का पुनर्वितरण किया जाएगा।

 

जारी तबादला आदेश के अनुसार, जौनपुर से उप जिलाधिकारी सुनील कुमार भारती का तबादला मऊ, संतवीर सिंह का रामपुर तथा कुणाल गौरव का कुशीनगर किया गया है। तीनों अधिकारी अपने नए जनपदों में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार संभालेंगे।

 

वहीं, जौनपुर में उप जिलाधिकारी के रूप में मोहम्मद अमान (अलीगढ़), अखिलेश कुमार सिंह (बहराइच), रश्मि सिंह (स्थानीय निकाय निदेशालय) और प्रदीप कुमार रमन (फतेहपुर) की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी शीघ्र ही जौनपुर में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए तहसीलों के प्रभार और अन्य जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया जाएगा। शासन के अनुसार, यह स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!