समाधान दिवस में पहुंचे 10 प्रार्थना पत्र, चार मामलों का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में पहुंचे 10 प्रार्थना पत्र, चार मामलों का मौके पर निस्तारण

सिकरारा (जौनपुर)। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल तथा राजस्व विभाग की टीम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की कार्रवाई की।

 

भूमि विवाद से संबंधित खपरहा, सूरतासापुर, बीबीपुर तथा बिशुनपुर गांव के चार मामलों में राजस्व विभाग की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुई, जहां पैमाइश कर आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं तीन मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर राजस्व टीम की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!