*प्रतापगढ़ः नगर पंचायत ढकवा में एनएच-731 किनारे बने गड्ढे तत्काल भरवाए गए*

*परियोजना निदेशक की सक्रियता से दुर्घटना संभावित स्थलों पर तेजी से हुआ सुधार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढकवा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले एनएच-731 फोरलेन के किनारे लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चैनेज संख्या 180+550 एवं 168+740 पर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे हो गए थे। ये गड्ढे किसी भी समय गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकते थे।मामले की जानकारी मिलते ही परियोजना निदेशक अरुण कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एनएचएआई की मेंटेनेंस टीम को मौके पर भेजकर गड्डों को तत्काल भरवाने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर मरम्मत कार्य पूरा कर सड़क को पुनः सुरक्षित बना दिया। गौरतलब है कि परियोजना निदेशक के निर्देश पर पूर्व में भी एनएच-731 के दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वे कराकर सड़क सुरक्षा से जुड़े व्यापक इंतजाम किए गए थे। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में जेब्रा क्रॉसिंग, रंबल स्ट्रिप (रबर स्पीड ब्रेकर), रिफ्लेक्टिव चेतावनी संकेतक, कैट-आई तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं, जिससे काफी सुविधा मिल रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई द्वारा समय-समय पर कराए जा रहे रखरखाव एवं सड़क सुरक्षा उपायों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है। फोरलेन पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में पहले की तुलना में कमी आई है। क्षेत्रवासियों ने परियोजना निदेशक अरुण कुमार एवं मेंटेनेंस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की सक्रियता बनाए रखने की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!