वृहद वृक्षारोपण अभियान का डीपीआरओ ने किया शुभारंभ

*वृहद वृक्षारोपण अभियान का डीपीआरओ ने किया शुभारंभ*

 

*महमूदपुर ग्राम पंचायत में पहले दिन लगाए गए 450 पौधे*

*************************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर (जौनपुर)। विकासखंड बदलापुर की ग्राम पंचायत महमूदपुर में शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत अंत्येष्टि स्थल एवं आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधारोपण कर की गई। पहले दिन कुल 450 पौधे लगाए गए, जबकि रविवार से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि महमूदपुर ग्राम पंचायत में कुल 2,500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रथम चरण में 450 पौधों का रोपण किया गया है, जबकि शेष पौधों का रोपण आगामी दिनों में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में महदा ग्राम पंचायत में 1,200 तथा रतासी ग्राम पंचायत में 1,100 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी पौधे संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रणजीत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप यादव, ग्राम प्रधान फारूक (रतासी), महिला ग्राम प्रधान रवि मौर्य, विशंभर नाथ पांडेय, दान बहादुर सिंह, सोहन लाल यादव, अतुल विश्वकर्मा, पूर्णिमा शर्मा, अनीता पाल, मिठाई लाल पाल, बृजनाथ यादव, राधेश्याम पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

 

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान जनसहभागिता से ही सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!