बदलापुर के पूर्व अधीक्षक डॉ. संजय दुबे बने सुल्तानपुर के एडिशनल सीएमओ
सुल्तानपुर। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पूर्व अधीक्षक डॉ. संजय दुबे को सुल्तानपुर जनपद में एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Additional CMO) के पद पर नियुक्त किया गया है।
डॉ. दुबे ने बदलापुर में अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी प्रशासनिक क्षमता और कार्यशैली की सराहना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर की जाती रही है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनका मानना है कि डॉ. दुबे के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता का लाभ अब सुल्तानपुर जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा तथा वहां की चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
