मानवाधिकार सहायता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने खुटहन थानाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, जनसहयोग व मानवाधिकार संरक्षण पर हुई चर्चा

मानवाधिकार सहायता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने खुटहन थानाध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, जनसहयोग व मानवाधिकार संरक्षण पर हुई चर्चा

 

खुटहन (जौनपुर), 29 जून।

मानवाधिकार सहायता संघ, जिला इकाई जौनपुर के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने थाना खुटहन पहुंचकर थानाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मानवाधिकार संरक्षण, पुलिस-जन सहयोग तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने थानाध्यक्ष को संगठन के उद्देश्यों एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में मानवाधिकारों की रक्षा एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

 

बैठक में थाना क्षेत्र में मानवाधिकार हनन की घटनाओं की रोकथाम, पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने तथा पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी।

 

प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!