मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनो में मचा कोहराम

*मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनो में मचा कोहराम*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के मई चौराहे पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक को मारकर मौत के घाट उतार दिया। युवक अपनी बाइक की सर्विसिंग करा कर घर जा रहा था। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार दिन के लगभग 2:30 बजे की है। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी नीरज सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार सिंह सुबह अपने घर से अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए बाजार गया हुआ था। बाइक की सर्विसिंग कराकर उसी बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर सड़क के किनारे बैठे लोगों ने रोक कर सुमित पर प्राण घातक हमला कर दिया। काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े रहे|घायल युवक को बक्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उसकी हालतहालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर मृतक के घर पर पहुंची पूरे घर में कोहराम मच गया।  बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ नीरज सिंह के घर पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिये। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *