अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक परिसर में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक परिसर में किया गया सामूहिक योगाभ्यास*

दधीच विश्वकर्मा

चाँदा /सुलतानपुर

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को विकास खंड प्रतापपुर कमैचा परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी , ब्लॉक अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया। योग प्रशिक्षक के निर्देशन में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। प्रशिक्षक ने नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

 

विश्व योग दिवस कार्यक्रम में एडीओ पंचायत दीपक कुमार प्रजापति, सचिव रमेश चंद्र, बृजेश कुमार, गणेश मौर्य, धर्मेंद्र सरोज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी, मंडल महामंत्री समर बहादुर सिंह, डॉ. सभाजीत मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।

योग के माध्यम से लोगों को बताया गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम है। इस योग में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के साथ कार्यक्रम का समापयेन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!