खानापट्टी गांव में कृषि विभाग की टीम ने लिया मृदा नमूना

खानापट्टी गांव में कृषि विभाग की टीम ने लिया मृदा नमूना

मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के तहत किसानों को दी गई मिट्टी जांच की जानकारी

मंगेश कन्नौजिया

सिकरारा, । कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने क्षेत्र के खानापट्टी गांव पहुंचकर किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना संग्रहित किया। अभियान का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि की उर्वरता की सही जानकारी उपलब्ध कराकर संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए प्रेरित करना है।

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष शिवपूजन प्रजापति के नेतृत्व में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक हिमांशु सिंह, एडीओ एजी सकल नारायण पटेल, प्राविधिक सहायक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, शशांक सोनकर, तकनीकी प्रबंधक सहायक अजय बहादुर तथा कुंवर अंकित सिंह की टीम ने गांव के किसान जितेंद्र सिंह के खेत से मृदा नमूना लिया।

इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने से उत्पादन लागत कम होती है और फसल की पैदावार बढ़ती है। अधिकारियों ने किसानों की मृदा संबंधी समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए।

अभियान के दौरान किसानों से अधिक से अधिक संख्या में मृदा परीक्षण कराने की अपील की गई, ताकि खेतों की वास्तविक पोषक स्थिति का पता लगाकर वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *