*प्रतापगढ़ पट्टी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने शैलेंद्र तिवारी, महामंत्री पद पर विकास श्रीवास्तव विजयी*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ तहसील पट्टी बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम एल्डर कमेटी द्वारा घोषित किए जाने के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में अधिवक्ता शैलेंद्र तिवारी ने शानदार जीत दर्ज कर बार एसोसिएशन की कमान अपने हाथ में ली। वहीं विकास
श्रीवास्तव महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद शैलेंद्र तिवारी को सर्वाधिक
181 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र प्रताप सिंह को 62 मत मिले, जबकि श्रीराम वर्मा को 12 तथा राधारमण मिश्र को 3 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार शैलेंद्र तिवारी ने भारी मतों के अंतर से विजय हासिल की महामंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें विकास श्रीवास्तव को
105 मत प्राप्त हुए, जबकि दिलीप मिश्रा को 81 तथा मनोज कुमार मिश्रा को 69 मत मिले। विकास श्रीवास्तव को विजयी घोषित किया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि तीन पद रिक्त थे। मतगणना में वरुण पांडे को 149, मनीष तिवारी को 139 तथा मनीष सिंह को 138 मत प्राप्त हुए और तीनों प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। अन्य प्रत्याशियों में
महेश श्रीवास्तव को 109 मत मिले।एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अच्छे लाल ओझा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। मतगणना पूरी होने के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणित रूप से निर्वाचित घोषित किया गया चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया। बार परिसर में देर तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
