*कुएं में 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से; क्षेत्र में फैली सनसनी*
अरुण कुमार जायसवाल(जिला ब्यूरो)
जौनपुर: जिले के केराकत थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अधेड़ का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के रग्घूपुर पुरवा स्थित एक कुएं में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान राकेश शुक्ला (45) पुत्र मानिक शुक्ला निवासी रग्घूपुर पुरवा, बेहड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
