*प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, प्रेमी समेत चार गिरफ्तार*
********************
*प्रयागराज संवाददाता: मनीष केसरी*
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकर कटवा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि प्रेमिका से शादी न हो पाने की नाराजगी में युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर तीन लोगों की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, फरवरी में प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे। बाद में ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, लेकिन लड़की के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
मामले में मुख्य आरोपी, उसके दो सहयोगियों तथा समझौते में भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। आपको बता दें
प्रयागराज में एक परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 2 महिलाएं हैं। हमलावरों ने घर में दौड़ा-दौड़ाकर वारदात की। खून से लथपथ परिवार के सदस्यों की लाशें घर के अंदर से बाहर तक पड़ीं थीं। सभी के सिर पर कुल्हाड़ी जैसी भारी वस्तु से हमला किया गया।
वारदात के समय घर में 4 लोग थे। 60 साल की एक महिला घर में और थी, वह सुरक्षित है। महिला मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है। वारदात मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुई है। मंगलवार सुबह जब पड़ोसी उठे तो ट्रिपल हत्याकांड का पता चला।
पुलिस के मुताबिक, श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू और उनके दो भाई की पत्नियों की लाश मिली है। सभी की लाश घर के आहते से लेकर बाहर पड़ी हुईं थीं। श्यामलाल के दोनों भाई दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं।
